छत्तीसगढ़

CG News: हॉस्पिटल के बाथरूम में निकला 5 फीट लंबा नाग सांप, मचा हड़कंप, स्नेक कैचर ने पकड़ा

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित मुड़ापार SECL अस्पताल में शनिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब अस्पताल परिसर में एक जहरीला नाग दिखाई दिया। यह घटना 8 जून की रात की है जब स्टाफ को अस्पताल के बाथरूम के पास रस्सी जैसी कोई चीज नजर आई।जैसे ही मोबाइल की टॉर्च से रौशनी डाली गई, सभी हैरान रह गए – करीब 5 फीट लंबा कोबरा फन फैलाए खड़ा था।

डॉक्टर ने दिखाई सतर्कता
इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए डॉ. सीमा सिंह ने तुरंत स्नेक कैचर टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्पमित्र उमेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी नुकसान के सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और एक प्लास्टिक कंटेनर में बंद कर लिया। बाद में उसे जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

मरीजों और स्टाफ ने ली राहत की सांस
अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर जहरीले सांप की मौजूदगी से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन सर्पमित्र की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया गया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button