चोटिल हुए डिप्टी CM अरुण साव, सिम्स में इलाज के बाद पैर में बांधा गया कच्चा प्लास्टर

छत्तीसगढ़ October 17, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
चोटिल हुए डिप्टी CM अरुण साव, सिम्स में इलाज के बाद पैर में बांधा गया कच्चा प्लास्टर

चोटिल हुए डिप्टी CM अरुण साव, सिम्स में इलाज के बाद पैर में बांधा गया कच्चा प्लास्टर

धार्मिक कार्यक्रम में चोटिल हुए डिप्टी CM अरुण साव:सिम्स में इलाज के बाद पैर में बांधा गया कच्चा प्लास्टर, निर्धारित कार्यक्रम निरस्त किए गए
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव धार्मिक कार्यक्रम के दौरान चोटिल हो गए। चोट लगने के बाद उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर की जांच कर प्राथमिक इलाज किया और कच्चा प्लास्टर बांधा।

जानकारी के मुताबिक, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अरुण साव को पैर में चोट लगी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा।

निर्धारित कार्यक्रम निरस्त

चोट लगने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। उनकी चोट की गंभीरता और आगे के इलाज को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, उनके स्टाफ ने इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी है, उनका कहना है कि यह रूटीन चेकअप था।

 

खबर शेयर करें: