Jashpur: कुनकुरी में मोबाइल दुकान से 132 हैंडसेट चोरी, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा, 1 लाख 80 हजार रुपये बरामद

छत्तीसगढ़ October 2, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Jashpur: कुनकुरी में मोबाइल दुकान से 132 हैंडसेट चोरी, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा, 1 लाख 80 हजार रुपये बरामद

Jashpur: कुनकुरी में मोबाइल दुकान से 132 हैंडसेट चोरी, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा, 1 लाख 80 हजार रुपये बरामद

 

 

जशपुर। कुनकुरी में मोबाइल दुकान का शटर और ताले काटकर 132 मोबाइल हैंडसेट चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कमीशन के रूप में प्राप्त 1 लाख 80 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन भी साक्ष्य के तौर पर जब्त किए हैं।

प्रार्थी पंकज कुमार पारिक, पिता नंदकिशोर पारिक, उम्र 44 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, तपकरा रोड कुनकुरी ने दिनांक 12.08.2026 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 11.08.2026 की रात करीब 09.00 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था।
अगले दिन 12.08.2026 की सुबह करीब 07.45 बजे सूर्योदय बैंक के कर्मचारी रितेश ने फोन कर बताया कि दुकान का शटर खुला हुआ है। सूचना पर प्रार्थी दुकान पहुंचा तो दुकान के शटर के दोनों ताले कटे हुए थे तथा आसपास काटने एवं तोड़ने के सामान पड़े हुए थे।
दुकान के अंदर जाकर देखने पर मोबाइल के डिब्बे इधर-उधर बिखरे हुए थे तथा बिक्री के लिए रखे गए कुल 132 मोबाइल हैंडसेट गायब थे। अज्ञात चोरों द्वारा शटर का ताला काटकर दुकान में प्रवेश कर मोबाइल चोरी किए गए थे।
रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

  तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस –

विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, प्रार्थी एवं गवाहों के कथन, जप्ती कार्रवाई, टावर डम्प लोकेशन एवं सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया गया, आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई।
जांच में यह भी सामने आया कि घटनास्थल के समीप स्थित अन्नपूर्णा होटल में दो आरोपी खाना खाने गए थे तथा वहां होटल संचालक को उक्त मोबाइल नंबर दिया गया था।

  झारखण्ड एवं पश्चिम बंगाल तक पहुंची पुलिस टीम –

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम मुर्गीटोली मध्य नारायणपुर, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज, झारखण्ड पहुंचकर आरोपी तौसिफ राजा को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी कबीर शेख के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना तथा चोरी किए गए मोबाइल हैंडसेट को सेंटू शेख को बिक्री के लिए देना बताया।
आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के अनुसार चोरी किए गए मोबाइल हैंडसेट में से 50 मोबाइल हैंडसेट सत्यजीत मंडल, 50 मोबाइल हैंडसेट अब्दुल बारी उर्फ रूबेल तथा 34 मोबाइल हैंडसेट इकबाल हुसैन उर्फ राणा को बिक्री किए गए थे। मोबाइल बिक्री से प्राप्त करीब 17 लाख रुपये को तीनों के बीच बांट लेना बताया गया।

 5 आरोपी गिरफ्तार –

प्रकरण में पुलिस द्वारा अब तक निम्न 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है—

01. तौसिफ राजा पिता मौलाना ताजुउद्दीन, उम्र 35 वर्ष, निवासी मुर्गीटोली मध्य नारायणपुर, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज, झारखण्ड।

02. सेंटू शेख पिता बोगदार शेख, उम्र 27 वर्ष, निवासी बेगमगंज शेखुटोली, थाना राधानगर (उधवा), जिला साहेबगंज, झारखण्ड।
03. इकबाल हुसैन उर्फ राणा पिता इरफान अली, उम्र 27 वर्ष, निवासी पोस्ट ऑफिस पारा देवनापुर, चौकी कुम्भीरा, थाना बैसनब नगर, जिला माल्दा, पश्चिम बंगाल।

04. अब्दुल बारी उर्फ रूबेल खुराना पिता एनुल हक, उम्र 28 वर्ष, निवासी परदेवनापुर हिजलतला, चौकी कुम्भीरा, थाना बैसनब नगर, जिला माल्दा, पश्चिम बंगाल।

05. अब्दुल अजीज पिता अकबर अली, उम्र 32 वर्ष, निवासी चकदेवनापुर, चौकी कुम्भीरा, थाना बैसनब नगर, जिला माल्दा, पश्चिम बंगाल।

 अलग-अलग तिथियों में हुई आरोपियों की गिरफ्तारी –

प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी दिनांक 25.08.2026, 14.09.2026, 27.09.2026 एवं 01.10.2026 को की गई है।

1 लाख 80 हजार रुपये बरामद –
पुलिस द्वारा आरोपी सेंटू शेख से कमीशन के रूप में प्राप्त बची हुई 01 लाख 80 हजार रुपये की राशि बरामद कर जप्त की गई है।

सभी आरोपियों द्वारा घटना में इस्तेमाल किए गए उनके व्यक्तिगत मोबाइल फोन को भी साक्ष्य के दृष्टिकोण से जप्त किया गया है।

➡️ चोरी के मोबाइल बांग्लादेश में बिक्री किए जाने की जानकारी –

प्रकरण में चार अन्य आरोपी जिन्हें की पुलिस के द्वारा चिन्हित कर लिया गया है, जो कि फरार हैं,, जिनकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही है।

अब तक की विवेचना एवं गिरफ्तार आरोपियों के कथन के आधार पर चोरी किए गए मोबाइल हैंडसेट बांग्लादेश में बिक्री किए जाने की जानकारी सामने आई है। चोरी के मोबाइल हैंडसेट को बांग्लादेश से बरामद किए जाने के संबंध में विधि के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  पुलिस टीम का विशेष योगदान –

प्रकरण के अन्वेषण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक राकेश यादव, थाना प्रभारी बागबहार, उप निरीक्षक नसरुद्दीन अंसारी, सायबर सेल जशपुर, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर प्रसाद वारले, थाना कुनकुरी, प्रधान आरक्षक अनंत मिरास किस्पोट्टा, सायबर सेल जशपुर, आरक्षक क्रमांक 59 नंदलाल यादव, आरक्षक क्रमांक 586 भूपेन्द्र यादव एवं आरक्षक क्रमांक 680 चन्द्रशेखर बंजारे का विशेष योगदान रहा।

खबर शेयर करें: