मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय कथक की छात्रा आहाना अग्रवाल ने तबले की थाप पर कथक नृत्य राष्ट्रीय चक्रधर समारोह 2026 में दी अदभुत प्रस्तुति –
मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय कथक की छात्रा आहाना अग्रवाल ने तबले की थाप पर कथक नृत्य राष्ट्रीय चक्रधर समारोह 2026 में दी अदभुत प्रस्तुति –
रायगढ़। राष्ट्रीय 41वें चक्रधर समारोह के सातवें दिन के रात्रि कालीन प्रोग्राम में मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय सारंगढ़ शाखा रायगढ़ की छात्रा आहाना अग्रवाल ने भारतीय शास्त्रीय कथक नृत्य की समृद्ध व गौरवशाली गुरु शिष्य परम्परा का एक अद्भुत और अविस्मरणीय रायगढ़ घराने को प्रदर्शित करते हुए सर्व प्रथम भगवान शिव जी की स्रोत एवं रायगढ़ घराने की कुछ बोल जैसे पक्षी परन,आमद, तोड़े, टुकड़े,शिव तांडव आहाना के नृत्य ने तबले की थाप से सभागार में उपस्थित संगीत प्रेमियों एवं गुनीजनों को मंत्र मुग्ध को कर दियाl इनके साथ कथक नृत्य में संगतकार पढ़हंत में राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना गुरु प्रीति वैष्णव, गायन में लालाराम लोनिया रायपुर, तबले में संगत रुद्र वैष्णव एवं दीपक साहू ,सितार में प्राचार्य लीलाधर वैष्णव द्वारा किया गयाl
मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय सारंगढ़ रायगढ़ के गुरु प्राचार्य एल.डी. वैष्णव एवं उप प्राचार्य प्रीति रुद्र वैष्णव के निर्देशन में राष्ट्रीय चक्रधर समारोह में आहाना अग्रवाल ने अद्भुत प्रस्तुति दी।
सारंगढ़ एवं शाखा रायगढ़ के समस्त कला साधक उभरते हुए छात्र-छात्राओं को संस्था प्रमुख प्राचार्य एल डी वैष्णव एवं कला साधक एवं सभी बड़े गुरुजनों ने आहाना को उज्वल भविष्य एवं शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद प्रदान किए।