CG News: SBI कियोस्क में करोड़ों का खेल, 29 खाताधारकों के FD बॉन्ड बरामद, 1.07 करोड़ की धोखाधड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ September 21, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: SBI कियोस्क में करोड़ों का खेल, 29 खाताधारकों के FD बॉन्ड बरामद, 1.07 करोड़ की धोखाधड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार

CG News: SBI कियोस्क में करोड़ों का खेल, 29 खाताधारकों के FD बॉन्ड बरामद, 1.07 करोड़ की धोखाधड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार

कुरुद। कुरुद के ग्राम कोर्रा में एसबीआई कियोस्क संचालन के दौरान खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार 717 रुपए की धोखाधड़ी, गबन और कूटरचना के मामले में भखारा पुलिस ने आरोपी केशव राम साहू (40) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कियोस्क सेंटर से लैपटॉप और 29 हितग्राहियों के फिक्स डिपॉजिट बॉन्ड पेपर जब्त किए हैं। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय कुरूद में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।दैनिक समाचार-पत्र पढ़ें

अनुबंध के तहत संचालित करता था कियोस्क
पुलिस के अनुसार, एनआईसीटी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के जिला प्रबंधक जुगलकिशोर, निवासी चरमुडिया, थाना कुरूद, ने भखारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। संस्था भारतीय स्टेट बैंक के अनुबंध के तहत ग्राहक सेवा केंद्र संचालित कराती है। इसी व्यवस्था के अंतर्गत केशव राम साहू को ग्राम कोरा में कियोस्क संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी।

दस वर्षों के दौरान वित्तीय अनियमितता का आरोप
शिकायत के मुताबिक, 27 अगस्त 2015 से 29 नवंबर 2025 के बीच खाताधारकों के साथ वित्तीय अनियमितता, धोखाधड़ी, गबन और कूटरचना कर कुल 1,00,75,717 रुपए का आपराधिक न्यासभंग किया गया। मामले में भखारा थाने में अपराध क्रमांक 102/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 338 और 336(3) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ के बाद सामग्री जब्त
विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, मेमोरेंडम कथन के आधार पर ग्राम कोरा स्थित कियोस्क सेंटर से लेनोवो कंपनी का एक लैपटॉप और 29 हितग्राहियों के एफडी बॉन्ड गवाहों के समक्ष जब्त किए गए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 21 सितंबर को गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने खाताधारकों से पासबुक, रसीद और बैंक दस्तावेजों की नियमित जांच करने तथा संदिग्ध लेन-देन की सूचना तत्काल थाने में देने की अपील की है।

खबर शेयर करें: