Raigarh News: सेवा संकल्प अभियान के तहत पतरापाली में आयोजित हुआ अन्नप्राशन एवं गोदभराई रस्म, पोषण माह के साथ मातृ-शिशु पोषण पर दिया गया जोर

रायगढ़ September 17, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: सेवा संकल्प अभियान के तहत पतरापाली में आयोजित हुआ अन्नप्राशन एवं गोदभराई रस्म, पोषण माह के साथ मातृ-शिशु पोषण पर दिया गया जोर

Raigarh News: सेवा संकल्प अभियान के तहत पतरापाली में आयोजित हुआ अन्नप्राशन एवं गोदभराई रस्म, पोषण माह के साथ मातृ-शिशु पोषण पर दिया गया जोर

रायगढ़, 17 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना खरसिया के ग्राम पतरापाली में पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम, अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया की पहचान तथा संतुलित आहार को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं, शिशुवती महिलाओं एवं बच्चों का वजन मापन किया गया। बच्चों की वृद्धि एवं पोषण स्थिति की नियमित निगरानी के महत्व के बारे में परिवारजनों को जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं में एनीमिया की पहचान एवं उससे बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिला की गोदभराई की रस्म भी आयोजित की गई। इस अवसर पर गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों के उचित शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए स्तनपान के साथ उपयुक्त समय पर पूरक आहार की शुरुआत और नियमित पोषण की निगरानी के महत्व को बताया गया। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केवल महिला की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पति, सास और परिवार के अन्य सदस्यों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। परिवारजनों से गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने तथा बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य का नियमित ध्यान रखने की अपील की गई।

खबर शेयर करें: