CG News: 10 साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी की मौत, प्रेमिका ने भी काटा अपना गला, प्रेमिका की हालत गंभीर
CG News: 10 साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी की मौत, प्रेमिका ने भी काटा अपना गला, प्रेमिका की हालत गंभीर
सरगुजा: अंबिकापुर के सुभाषनगर में बड़ा हादसा हुआ. यहां किराए के मकान में लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक की लाश मिली है. युवती भी गंभीर हालत में मिली. जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है.
प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर
जांच अधिकारी सुभाष ठाकुर के मुताबिक मोहन पैकरा और महिमा सिदार करीब 10 साल से लिव इन में रह रहे थे. आज सुबह युवती ने रक्षाबंधन में घर जाने की बात अपने प्रेमी से की. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. विवाद के बाद प्रेमिका कुछ देर के लिए बाहर गई. वापस आकर देखा तो प्रेमी ने अपना गला काट लिया था. जिसके बाद प्रेमिका ने भी अपनी जान देने की कोशिश की.
लड़क लड़की लिव इन में रह रहे थे. दयाल मंडल के घर दो महीने से किराए पर रह रहे थे. दोनों के बीच विवाद हुआ. उसके बाद युवक ने अपना गला काट लिया. ये देखने के बाद युवती ने भी गला काट लिया. युवक की मौत हो चुकी है. युवती का इलाज चल रहा है – सुभाष ठाकुर, जांच अधिकारी
प्रेमी प्रेमिका के बीच सुबह हुआ था विवाद
मकान मालिक रोहित मंडल ने बताया कि उनके घर में पिछले 2 महीने से वे किराए पर रह रहे थे. सुबह सुबह झगड़ा करने की आवाज आई. मैंने उन्हें मना किया और घर के अंदर जाकर अपना जिम जाने की तैयारी कर रहा था. इसी दौरान लड़की की जोर से आवाज आई. कुछ दे बाद आकर देखा तो दोनों खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे.
गांधीनगर पुलिस कर रही मामले की जांच
ये मंजर देखने के बाद मकान मालिक ने डायल 112 पर काल किया, गांधीनगर थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची तो प्रेमी की जान जा चुकी थी, लेकिन प्रेमिका जीवित थी, पुलिस ने तुरंत ही युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है. शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.