छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर किया नमन

रायपुर, 24 जून 2026. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अदम्य साहस, शौर्य और नारी शक्ति की प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि रानी दुर्गावती जी का जीवन मातृभूमि की रक्षा, स्वाभिमान और पराक्रम का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए अपने राज्य और प्रजा की रक्षा के लिए सर्वाेच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती जी का त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में सदैव अंकित रहेगा। उनका जीवन महिलाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता और आत्मसम्मान का प्रेरणादायी प्रतीक है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रानी दुर्गावती जी के आदर्श और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button