नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा पशुधन स्वास्थ्य एवं गर्भ जांच प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

सांसद नवीन जिन्दल की पहल नवीन अवसर के अंतर्गत “स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान” कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शाहाबाद मारकंडा, 21 मई। ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने और पशुधन स्वास्थ्य को बेहतर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नवीन जिन्दल फाउंडेशन ने अपने नवीन अवसर अभियान के अंतर्गत शाहाबाद मारकंडा में एक दिवसीय समग्र पशुधन स्वास्थ्य एवं गर्भ जांच प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। “स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान” के उद्देश्य के साथ आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन तकनीकों से जोड़ना था, ताकि वे अपने पशुओं की बेहतर देखभाल कर सकें और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि कर अपनी आय को बढ़ा सकें।
यह पहल सांसद सांसद नवीन जिन्दल द्वारा शुरू किए गए उस व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य विज्ञान एवं तकनीक आधारित पशुपालन प्रबंधन के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ पशुपालन विभाग से डॉ. पवन एवं डॉ. अनिल ने किया। इस अवसर पर बिग नैनो संस्था से डॉ. अर्पित एवं सुश्री कोमल कलंत्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शाहाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 100 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बिग नैनो संस्था के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक पशुधन प्रबंधन तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को थनैला और मुंह-खुर जैसी प्रमुख बीमारियों की पहचान एवं रोकथाम के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अर्ली प्रेग्नेंसी डिटेक्शन किट का लाइव डेमोंस्ट्रेशन रहा, जिसमें किसानों ने स्वयं भाग लेकर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। किसानों को बताया गया कि समय रहते और सही गर्भ जांच से पशुओं की बेहतर प्रजनन योजना बनाई जा सकती है तथा आर्थिक नुकसान को कम किया जा सकता है।
किसानों को प्रशिक्षण के तुरंत बाद इन तकनीकों को अपनाने के लिए गर्भ जांच किट भी वितरित की गईं, ताकि वे अपने स्तर पर पशुधन स्वास्थ्य में सुधार कर आय बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठा सकें।
इस अवसर पर नवीन जिन्दल फाउंडेशन से डॉ. मनीष मिश्रा बताया कि यह पहल किसानों को व्यवहारिक और विज्ञान आधारित तकनीकों से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि नवीन अवसर के माध्यम से फाउंडेशन का प्रयास है कि आधुनिक तकनीक सीधे गांव और खेत तक पहुंचे, जिससे किसान बेहतर निर्णय लेकर आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।
उन्होंने बताया कि नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम
22 मई को राम कुंडी, लाडवा
23 मई को किसान रेस्ट हाउस, पिहोवा, 24 मई को पंजाबी वेलफेयर सभा, कैथल में आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर नवीन जिन्दल फाउंडेशन की ओर से बिमल ठाकुर और सुश्री ट्विंकल भी मौजूद रहे।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






