Raigarh news: ग्रामीण बैंक का ताला तोड़कर चोरी, DVR साथ ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ February 15, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh news: ग्रामीण बैंक का ताला तोड़कर चोरी, DVR साथ ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी

Raigarh news: ग्रामीण बैंक का ताला तोड़कर चोरी, DVR साथ ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरों ने ग्रामीण बैंक को निशाना बनाया। सुबह जब बैंक खोला गया तो उसका ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद बैंक कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खम्हार के ग्रामीण बैंक के पास एक होटल संचालक ने रविवार सुबह करीब 6 बजे देखा कि बैंक के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद उसने यह जानकारी बैंक के कर्मचारियों को दी। फिर बैंक के प्रबंधक और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना धरमजयगढ़ थाना को दी।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बैंक के अंदर देखा गया कि दस्तावेज इधर-उधर पड़े हुए थे और लॉकर खोलने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह नहीं खुला।

हालांकि, बैंककर्मी यह जांच कर रहे हैं कि क्या कैश और दस्तावेज चोरी हुए हैं। जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि बैंक से कितनी रकम चोरी हुई है।

बैंक का DVR भी ले भागा चोर बताया जा रहा है कि चोर ने बड़ी ही आसानी से घटना को अंजाम दिया है। ताला तोड़कर चोर अंदर घुसा और यहां रखे CCTV डीवीआर को भी साथ ले गया है।

फिलहाल मामले में बैंककर्मी की रिपोर्ट पर पुलिस अपराध कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले में आसपास के CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

 

खबर शेयर करें: