छत्तीसगढ़

CG News: शेयर मार्केट और जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी; फरार आरोपी को सायबर सेल ने दबोचा 

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस ने करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। शेयर मार्केट और जमीन खरीदी-बिक्री में पैसा डबल करने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के फरार आरोपी उत्तरा कुमार साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजेश कुमार साहू निवासी बिलारी वार्ड नं. 12 थाना शिवरीनारायण द्वारा दिनांक 14.11.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि भूपेंद्र साहू निवासी बिलारी दो-ढाई साल पहले वर्ष 2023 में बताया कि जमीन की खरीदी विक्री काम चालू किया हूँ तथा मेरा बेटा हिरेन्द्र शेयर मार्केट में काम कर रहा है जिससे अच्छा मुनाफा हो रहा है, उसमे पैसा लगाओगे तो 25 माह में ढाई गुना रकम ब्याज सहित डबल वापस हो जायेगा बताया तथा बार-बार जिद करने पर प्रार्थी दिनांक 30.11.2023 से 25.08.2024 तक कुल 01 करोड, 88 लाख रूपये जमा किया है। उक्त रकम को छलपूर्वक धोखाधड़ी किया है कि रिपोर्ट पर दिनांक 14.11.2025 को धारा सदर का अपराध पंजीबध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में तथा एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के नेतृत्व में पूर्व में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा आरोपी भूपेंद्र कुमार साहू एवं हिरेंद्र कुमार साहू एवं सुरेन्द्र कुमार साहू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड में भेजा गया है।

मामले मे आरोपी उत्तरा कुमार साहू निवासी बिलारी फरार है जो मुखबीर सूचना मिली कि उक्त आरोपी चोरी छिपे घुम रहा है जिसे निरीक्षक सागर पाठक सायबर सेल प्रभारी एवं प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा की सक्रियता से घेराबंदी कर पकडा जिनसे पुछताछ कर मेरोण्डम कथन लिया गया जो अपराध मे संलिप्त रहना बताया है आरोपी के विरूद्ध अपराध सबुत पाये जाने से आज दिनांक 07.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड में भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि रामप्रसाद बघेल, उनि सत्यम चौहान पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रधान आरक्षक सुधीर साहू, पुलिस सहायता केंद्र राहौद थाना शिवरीनारायण एवं सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button