रायगढ़ में त्योहार से पहले खाद्य दुकानों की जांच, दुकानों का निरीक्षण, नाश्ता सेंटर को बार-बार तेल इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत

रायगढ़ October 16, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़ में त्योहार से पहले खाद्य दुकानों की जांच, दुकानों का निरीक्षण, नाश्ता सेंटर को बार-बार तेल इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत

रायगढ़ में त्योहार से पहले खाद्य दुकानों की जांच, दुकानों का निरीक्षण, नाश्ता सेंटर को बार-बार तेल इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में खाद्य-औषधि प्रशासन की टीम ने जांच अभियान फिर शुरू किया है। टीम ने 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर संचालकों को साफ-सफाई रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रखरखाव पर भी ध्यान देने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान गांधी चौक स्थित ओपी फ्रूट कंपनी, हंडी चौक स्थित मु. यूनुस फ्रूट कंपनी, संजय कॉम्प्लेक्स स्थित अमर किराना, चुनमुन प्रोविजन और शिव एग समेत अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इसके अलावा ढिमरापुर स्थित मन्नू नाश्ता सेंटर और शिवम फूड पॉइंट का भी निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान मन्नू नाश्ता सेंटर के संचालक को परिसर में साफ-सफाई रखने और खाद्य तेल का बार-बार इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी गई।

त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए विभाग होटल, नाश्ता सेंटर और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की लगातार जांच कर रहा है। इससे पहले भी कई होटल और दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।

लैब रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इससे पहले बंद पैकेट समेत अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबर शेयर करें: