छत्तीसगढ़

आयुष्मान योजना में बड़ी गड़बड़ी! 32 अस्पतालों पर ज्यादा वसूली का आरोप, 2 का पंजीयन रद्द

रायपुर।  प्रदेश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य के तहत अनुबंधित निजी अस्पतालों में मरीजों का योजना के तहत इलाज किया जा सकता है, लेकिन अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्डधारकों से इलाज के समय अधिक राशि वसूल की गई है। शिकायत के बाद किसी का पंजीयन निरस्त किया गया, तो किसी अस्पताल ने मरीजों को राशि वापस कर दी। कुछ को चेतावनी पत्र जारी किया गया।

फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान कार्डधारकों से 32 निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों से अधिक राशि वसूली की शिकायत मिली है। इसमें दो का पंजीयन निरस्त किया, तो चार ने राशि वापस की है। यह जवाब स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने पिछले दिनों विधानसभा में शीतकालीन सत्र में विधायक अंबिका मरकाम के प्रश्न के जवाब में दिए हैं।

बता दें कि विधायक मरकाम ने मंत्री से पूछा था कि प्रदेश के कितनी निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों से अधिक शुल्क वसलने और अन्य तरह की अनियमितताओं की शिकायतें एक साल में मिली हैं और क्या कार्रवाई हुई है?

32 अस्पतालों के खिलाफ अधिक राशि वसूलने की शिकायतें
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने जवाब में बताया कि प्रदेश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना अंतर्गत एक वर्ष में कुल 47 निजी अस्पतालों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं। इसमें 32 अस्पतालों के खिलाफ मरीजों से अधिक राशि वसूलने और अन्य तरह की अनियमितताओं की 47 शिकायतें मिली हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button