छत्तीसगढ़

CG BREAKING: CBI की बड़ी कार्रवाई, डाक विभाग के 4 कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बीजापुर। बीजापुर नगर में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार रात ताज होटल में छापा मारा। इस दौरान डाक विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। CBI की टीम ने आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई बुधवार रात करीब 8.30 बजे की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पोस्ट ऑफिस सब डिवीजन इंस्पेक्टर (SDI) शास्त्री कुमार पैंकरा सहित मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी होटल में रिश्वत की रकम ले रहे थे, इसी दौरान CBI की टीम ने उन्हें दबोच लिया।
छापेमारी के बाद CBI की टीम चारों आरोपियों को अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से डाक विभाग सहित पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और CBI द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button