छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय गौरव, मैट्स विश्वविद्यालय बना राज्य का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय

छत्तीसगढ़ December 20, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय गौरव, मैट्स विश्वविद्यालय बना राज्य का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय

छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय गौरव, मैट्स विश्वविद्यालय बना राज्य का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय

नई दिल्ली/रायपुर।
छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए यह क्षण अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक बन गया है। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर को प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड्स 2025 के अंतर्गत “बेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ छत्तीसगढ़” के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। यह पहली बार है जब किसी विश्वविद्यालय को इस श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया हो, जिससे मैट्स विश्वविद्यालय ने राज्य के अग्रणी उच्च शिक्षण संस्थानों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है।

यह सम्मान विजय दिवस (16 दिसंबर 2025) के अवसर पर नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में मैट्स विश्वविद्यालय के माननीय चांसलर श्री गजराज पगारिया को प्रदान किया गया। इस अवसर पर देश के शिक्षा और प्रशासनिक जगत की कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं।

सम्मान प्रदान करने वालों में डॉ. अनिल सहस्रबुद्धे (चेयरमैन, NAAC), प्रो. टी. जी. सीतारामन (चेयरमैन, AICTE), कर्नल डॉ. बी. के. मिश्रा (संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, वेटरन्स इंडिया) और न्यायमूर्ति सीतारामन (सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश, केरल) सहित अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि मैट्स विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ का पहला निजी विश्वविद्यालय है, जिसे NAAC द्वारा A+ ग्रेड प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, अनुसंधान कार्य और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से स्थापित करती है।

इस प्रतिष्ठित सम्मान की प्राप्ति पर विश्वविद्यालय के चांसलर, प्रबंधन, शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों में हर्ष और गर्व का माहौल है। यह उपलब्धि न केवल मैट्स विश्वविद्यालय, बल्कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी सम्मान और गौरव का विषय मानी जा रही है।

खबर शेयर करें: