वीर बाल रैली को CM साय ने दिखाई हरी झंडी, गुरु गोबिंद सिंह के अमर वचनों से गूंजा रायपुर

छत्तीसगढ़ December 20, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
वीर बाल रैली को CM साय ने दिखाई हरी झंडी, गुरु गोबिंद सिंह के अमर वचनों से गूंजा रायपुर

वीर बाल रैली को CM साय ने दिखाई हरी झंडी, गुरु गोबिंद सिंह के अमर वचनों से गूंजा रायपुर

रायपुर।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के तेलीबांधा में आयोजित वीर बाल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सिखों के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के अमर वचनों का स्मरण करते हुए कहा—
“सवा लाख से एक लड़ाऊँ, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊँ, तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊँ।”

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के इन शब्दों में अदम्य साहस, आत्मबल और धर्मनिष्ठा की भावना निहित है, जो आज भी समाज को प्रेरणा देती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा आयोजित इस वीर बाल रैली की सराहना करते हुए इसे नवपीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और वीरता की चेतना जगाने वाला अभियान बताया।

सीएम साय ने अल्पायु में धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले साहिबजादे जोरावर सिंह जी और साहिबजादे फतेह सिंह जी को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि उनका त्याग भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनका जीवन साहस, सत्य और आस्था की मिसाल है।

उन्होंने कहा कि वीर बाल रैली गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के अतुलनीय त्याग और शौर्य को स्मरण कराते हुए समाज को एकता, साहस और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इस आयोजन से युवाओं में वीरता, संस्कार और देशभक्ति की भावना और अधिक मजबूत होगी।

खबर शेयर करें: