छत्तीसगढ़

CG News: ऑटो में नजर बचाकर मंगलसूत्र उड़ाने वाली महिला गैंग गिरफ्तार, पुलिस ने तीन महिलाओं को पकड़ा

बिलासपुर। बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने ऑटो में यात्रियों का ध्यान भटकाकर चोरी करने वाली एक शातिर महिला गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने घटना के महज कुछ ही घंटों के भीतर तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया मनीषा सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ऑटो में सफर के दौरान इन महिलाओं ने बातों में उलझाकर उनका ध्यान भटकाया और उनके बैग से मंगलसूत्र व नगदी पार कर दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रचना गिरी, कौशिल्या गिरी और रजन गिरी को हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से 30 हजार रुपये मूल्य का मंगलसूत्र और नगदी बरामद की गई है। पकड़ी गई आरोपी महिलाएं सूरजपुर और कोरबा जिले की रहने वाली हैं, जिन्हें अब न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button