सुकमा में मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

छत्तीसगढ़ December 18, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
सुकमा में मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

सुकमा में मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद


छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोलापल्ली क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षा बलों और माओवादी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इलाके में माओवादी कैडर की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

तीन नक्सली ढेर, हथियार बरामद
सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान फायरिंग हुई और बाद में तीन माओवादी मारे गए। मौके से उनके शवों के साथ हथियार भी बरामद किए गए। सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरत रहे हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

खबर शेयर करें: