रायपुर में मेगा हेल्थ कैंप 2025 का शुभारंभ: फ्री इलाज और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा

छत्तीसगढ़ December 18, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
रायपुर में मेगा हेल्थ कैंप 2025 का शुभारंभ: फ्री इलाज और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा

रायपुर में मेगा हेल्थ कैंप 2025 का शुभारंभ: फ्री इलाज और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा


रायपुर में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर 18 से 22 दिसंबर 2025 तक मेगा हेल्थ कैंप-2025 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस स्वास्थ्य महाअभियान का उद्घाटन किया। आयुर्वेदिक कॉलेज में आयोजित इस शिविर में आम जनता को रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निशुल्क चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।

देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे सेवा
पांच दिवसीय कैंप में देशभर के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टर और प्रदेश के प्रमुख अस्पतालों के चिकित्सक मरीजों का मुफ्त इलाज करेंगे। आयोजकों के अनुसार, अब तक 18 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। हेल्थ कैंप का उद्देश्य मरीजों को एक ही छत के नीचे जांच और इलाज की सुविधा प्रदान करना है।

विशेष सुविधाएं और ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग
कैंप में रोजाना 8 से 10 हजार मरीजों की जांच का इंतजाम किया गया है। बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर को देखते हुए दिल्ली से विशेष मशीन और टीम भी बुलाई गई है, ताकि किसी महिला को समस्या होने पर तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा सके।

विधायक की अपील
विधायक राजेश मुणत ने आम जनता से अपील की कि वे अपने और परिवार के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए कैंप में आएं। उन्होंने बताया कि शिविर में आने वालों को किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा और यह पूरी तरह निशुल्क है।

खबर शेयर करें: