देश

पंजाब पुलिस ने 103 नशा तस्करों को किया काबू

 278 स्थानों पर छापेमारी, 5 किलोग्राम हेरोइन समेत भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर प्रदेश से नशा उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 291वें दिन पंजाब पुलिस ने 278 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में 83 एफआईआर दर्ज कर 103 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के तहत गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 5.03 किलोग्राम हेरोइन, 2.7 किलोग्राम अफीम, 1465 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2.6 लाख रुपये नकद बरामद हुए। इस ऑपरेशन में 62 गजटेड अधिकारियों और 800 से अधिक पुलिसकर्मियों की भागीदारी रही।

पुलिस ने इसके अलावा 299 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की और अभियान के तहत 42 लोगों को नशा छोड़ने और पुनर्वास हेतु तैयार किया गया। पंजाब सरकार ने प्रदेश में नशा उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) लागू की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान जारी रहेगा और पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि समाज में युवा वर्ग सुरक्षित और नशामुक्त जीवन जी सके।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button