Raigarh: वृद्धा से चैन स्नेचिंग कर फरार हुए दो बदमाश, बातों में उलझा कर दो बदमाश दिन दहाड़े सोने की चैन लुट कर फरार

रायगढ़ March 7, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: वृद्धा से चैन स्नेचिंग कर फरार हुए दो बदमाश, बातों में उलझा कर दो बदमाश दिन दहाड़े सोने की चैन लुट कर फरार

Raigarh: वृद्धा से चैन स्नेचिंग कर फरार हुए दो बदमाश, बातों में उलझा कर दो बदमाश दिन दहाड़े सोने की चैन लुट कर फरार

 

रायगढ़ l अपनी नतनीन के साथ पैदल जा रही वृद्धा को पुलिसकर्मी होना बताते हुए बातों में उलझा कर दो बदमाश दिन दहाड़े उसके गले से सोने की चैन लुट कर फरार हो गये थे। पीडि़ता ने तत्काल थाने में इसकी जानकारी दी। वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण दोनों आरोपी चंद ही घंटो में पुलिस की गिरफ्त में आ गये। उक्त वाक्या चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थानांतर्गत ग्राम संबलपुरी निवासी रामकुंवर निषाद अपनी नतनीन रोशनी निषाद के साथ शुक्रवार की सुबह ग्राम परसदा अपने रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बस से रायगढ़ पंहुची थी। हेमु कलानी चौक पर वे दोनों उतरे और चक्रपथ से होते हुए सारंगढ़ बस स्टैण्ड जाने के लिए पैदल निकले थे। इसी दौरान मरीन ड्राईव के पास स्कूटी से दो बदमाश उन्हे रोकवाये और स्वंय को पुलिसकर्मी बताते हुए एक केस के सिलसिले में पुछताछ करना है कहा। वहीं उन्हे बातों मे ंउलझाकर वृद्धा के गले से सोने की चैन लुटे और फरार हो गये। चुंकि घटना चक्रधरनगर थाने के पास ही हुई थी लिहाजा आस पास के लोगों के सहयोग से रामकुंवर थाने पहुंची और आप बीती बताई। चैन स्नेचिंग के मामले की जानकारी मिलते हुए थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय करते हुए पतासाजी के लिए रवाना किया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के दिखते हुए उनकी खोजबीन की गई। वारदात के चंद घंटो में ही चांदमारी के पास दोनों बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। पुछताछ में उन्होने अपना नाम चमार सिंह यादव एवं राम कुमार नायक निवासी चांदमारी रियापारा का होना बताया तथा चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। वहीं उनके पास से लुटी गई सोने की चैन भी बरामद होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

खबर शेयर करें: