धमधा में 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, चाचा से हुई पूछताछ

छत्तीसगढ़ December 17, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
धमधा में 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, चाचा से हुई पूछताछ

धमधा में 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, चाचा से हुई पूछताछ

दुर्ग: धमधा थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा का छात्र तामेश्वर ठाकुर (16) संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। छात्र हाल ही में बाइक चलाना सीख रहा था और संभवतः रात में बाइक से गिरने के कारण गंभीर चोटें लगने से उसकी मौत हुई।

घटना 15 दिसंबर की सुबह सामने आई, जब लोग सड़क किनारे छात्र का शव और बाइक देख कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की संदिग्ध मृत्यु (मर्ग) दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रारंभिक पूछताछ में छात्र के चाचा को हिरासत में लिया गया था, लेकिन मृतक के पिता ने थाने आकर उसे घर ले गए। धमधा थाना प्रभारी युवराज साहू ने बताया कि छात्र चाचा के साथ दुर्ग जाने के बहाने घर से निकला था, लेकिन रात में दोनों धमधा में ही रुके थे।

जांच में पता चला कि तामेश्वर पहली बार बाइक चला रहा था और रात में एक बार गिर गया था। उसके चाचा के सोने के बाद वह फिर बाइक लेकर निकला और संभवतः गिरने के कारण गंभीर चोटें लगीं, जिससे उसकी मौत हुई। मामले की आगे की जांच पुलिस जारी रखेगी।

खबर शेयर करें: