कोरबा में हाथी के हमले से महिला की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ December 17, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
कोरबा में हाथी के हमले से महिला की दर्दनाक मौत

कोरबा में हाथी के हमले से महिला की दर्दनाक मौत

कोरबा: जिले के कटघोरा वनमंडल में मंगलवार देर रात हाथी के हमले से 60 वर्षीय महिला सुंदरी मझावार की मौत हो गई। महिला अपने पति टिकेश राम मझावार के साथ बेरिउमराव गांव के नीमपानी टोला में आंगन में सो रही थी।

जानकारी के अनुसार, अकेला हाथी अचानक घर के आंगन में पहुंचा और जोर-जोर से चिंघाड़ने लगा। आवाज सुनकर पति खाट के नीचे छिप गया, लेकिन सुंदरी भागते हुए हाथी की चपेट में आ गई। हाथी ने उसे दौड़ाकर कुचला, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति किसी तरह अपनी जान बचाकर घटनास्थल से भाग निकला और ग्रामीणों को सूचना दी।

ग्रामीणों ने हाथी को भगाने का प्रयास किया, वहीं सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन अमले ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएफओ निशांत झा ने बताया कि मृतक परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

खबर शेयर करें: