CG NEWS: रायपुर में FIR, नक्सली हिड़मा के समर्थन में गाना रिलीज करने वाले यूट्यूबर पर कार्रवाई

छत्तीसगढ़ December 17, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG NEWS: रायपुर में FIR, नक्सली हिड़मा के समर्थन में गाना रिलीज करने वाले यूट्यूबर पर कार्रवाई

CG NEWS: रायपुर में FIR, नक्सली हिड़मा के समर्थन में गाना रिलीज करने वाले यूट्यूबर पर कार्रवाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सली माडवी हिड़मा के एनकाउंटर के बाद उसके समर्थन में एक भड़काऊ गाना सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ है। यह वीडियो कला टीवी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। सिविल लाइन पुलिस ने यूट्यूबर के खिलाफ UAPA के तहत FIR दर्ज की है।

वीडियो में हिड़मा को महान और शहीद बताया गया है, जबकि केंद्र सरकार और सुरक्षा बलों की नीतियों पर सवाल उठाए गए हैं। वीडियो में AI से बनाई गई तस्वीरों और हिड़मा के फोर्स के साथ लड़ते और गोलीबारी करते दृश्य दिखाए गए हैं। गाने में बोल शामिल हैं:
“ओ रे केन्द्र वाले, ओर रे कोबरा वाले, क्यों है ये कब्जा, क्यों लूट रहे। ओ रे बंदूकवाले जंगल का चीर डाला सीना”।

पुलिस के अनुसार, यह वीडियो नक्सली विचारधारा को बढ़ावा देने और मुख्यधारा में लौट चुके नक्सलियों को भड़काने के उद्देश्य से बनाया गया था। वीडियो को करीब 4 लाख लोगों ने देखा। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

खबर शेयर करें: