CG NEWS: धर्मांतरण को लेकर कांकेर के बड़े तेवड़ा गांव में तनाव, सरपंच के पिता के शव का दफन विवादित

छत्तीसगढ़ December 17, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG NEWS: धर्मांतरण को लेकर कांकेर के बड़े तेवड़ा गांव में तनाव, सरपंच के पिता के शव का दफन विवादित

CG NEWS: धर्मांतरण को लेकर कांकेर के बड़े तेवड़ा गांव में तनाव, सरपंच के पिता के शव का दफन विवादित

कांकेर: जिले के बड़े तेवड़ा गांव में धर्मांतरण को लेकर गंभीर विवाद और तनाव का माहौल बन गया है। गांव के सरपंच रजमन सलाम के पिता चमराराम सलाम की रविवार को अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। सरपंच ने अपने पिता का कफन दफन गांव में ही किया, जिससे ग्रामीण नाराज हो गए और शव के दफन को लेकर जमकर विरोध किया।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक कोई समाधान नहीं निकला। विरोध के दौरान झूमाझटकी और संघर्ष हुआ, जिसमें कई ग्रामीण और पुलिसकर्मी घायल हुए।

बुधवार को विवाद और बढ़ गया। ग्रामीण धार्मंतरित व्यक्ति के शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद तनाव बरकरार रहा। सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं, पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और मामले का समाधान निकालने का प्रयास कर रही है।

खबर शेयर करें: