रायपुर और बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास पर बड़ा कदम! MP बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री से की चर्चा

छत्तीसगढ़ December 17, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
रायपुर और बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास पर बड़ा कदम! MP बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री से की चर्चा

रायपुर और बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास पर बड़ा कदम! MP बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री से की चर्चा

रायपुर/दिल्ली: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से MP बृजमोहन अग्रवाल ने हाल ही में मुलाकात की और रायपुर और बिलासपुर एयरपोर्ट से जुड़े अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।

रायपुर एयरपोर्ट का विस्तार और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री से रायपुर एयरपोर्ट के विस्तार, क्षमता वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने की मांग की। उन्होंने रायपुर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की भी आवश्यकता जताई, ताकि छत्तीसगढ़ में निवेश, उद्योग, व्यापार, मेडिकल टूरिज्म और पर्यटन को नई गति मिल सके।

बिलासपुर एयरपोर्ट को पूर्ण संचालन और 4C श्रेणी में उन्नयन

बृजमोहन ने बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर को शीघ्र पूर्ण रूप से चालू करने और नियमित विमान सेवाएँ प्रारंभ करने की आवश्यकता बताई। इसके लिए उन्होंने ₹300 करोड़ के विशेष केंद्रीय अनुदान की मांग की। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जैसे प्रमुख संभागीय मुख्यालय में एयरपोर्ट का पूर्ण संचालन न होना क्षेत्रीय असंतुलन पैदा कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री का आश्वासन

केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और सकारात्मक आश्वासन दिया। मंत्री ने एयरपोर्ट विस्तार और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के प्रस्तावों पर ध्यान देने का वादा किया, जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों और उद्योगों को नई सुविधा और विकास की दिशा मिलेगी।

खबर शेयर करें: