PM Modi Jordan Visit: जॉर्डन में क्राउन प्रिंस ने कहा ‘भाई’, पीएम मोदी ने बताया क्यों खास है यह रिश्ता
क्राउन प्रिंस ने पीएम मोदी को ड्राइव कर पहुंचाया संग्रहालय, भारत-जॉर्डन संबंधों में बढ़ी नई गर्मजोशी

अम्मान, जॉर्डन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जॉर्डन यात्रा से जुड़ी एक खास तस्वीर ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में चर्चा का केंद्र बना दिया है। इस यात्रा के दौरान क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय ने पीएम मोदी को सम्मान देने का एक अनोखा उदाहरण पेश किया, और उन्हें अपना ‘भाई’ बताया।
पीएम मोदी का खास पोस्ट
प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा पर सोशल मीडिया पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि यह दौरा क्यों उनके लिए और भारत के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा।
क्राउन प्रिंस ने खुद पीएम को ड्राइव किया
जॉर्डन संग्रहालय तक पीएम मोदी को क्राउन प्रिंस ने स्वयं कार ड्राइव कराते हुए पहुँचाया, जो किसी भी विदेशी नेता के लिए बेहद असाधारण और प्रतीकात्मक सम्मान माना जाता है। खास बात यह है कि क्राउन प्रिंस पैगंबर मोहम्मद की 42वीं पीढ़ी के सीधे वंशज हैं, जिससे यह क्षण ऐतिहासिक महत्व रखता है।
दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा
प्रधानमंत्री मोदी 15 दिसंबर को किंग अब्दुल्ला द्वितीय के निमंत्रण पर दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जॉर्डन पहुंचे। अम्मान एयरपोर्ट पर उन्हें जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने औपचारिक रूप से स्वागत किया। इसके बाद अल हुसैनिया पैलेस में किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंध, क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
भारत-जॉर्डन संबंधों में नई गर्मजोशी
पीएम मोदी ने इस यात्रा को भारत और जॉर्डन के रिश्तों में एक अहम और सार्थक कदम बताया। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल इनोवेशन, व्यापार और तकनीकी सहयोग जैसे क्षेत्रों में हुई बातचीत दोनों देशों की साझेदारी की बढ़ती गहराई को दर्शाती है। उनका मानना है कि नई दिल्ली और अम्मान के बीच संबंध अब केवल कूटनीति तक सीमित नहीं, बल्कि भविष्य की साझा प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
आगामी यात्रा
जॉर्डन दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी अब इथियोपिया के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां वे प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के निमंत्रण पर पहुंचेंगे। यह उनकी इस अफ्रीकी राष्ट्र की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। इसके बाद दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री ओमान का दौरा करेंगे। इस पूरी यात्रा को भारत की वैश्विक कूटनीति में एक मजबूत और रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें हर मुलाकात और हर तस्वीर स्पष्ट संदेश देती है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






