Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा; खड़े ट्रेलर से टकराई बस,16 यात्री घायल, 11 लोगों को लगी गंभीर चोट, घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

छत्तीसगढ़ December 16, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा; खड़े ट्रेलर से टकराई बस,16 यात्री घायल, 11 लोगों को लगी गंभीर चोट, घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा; खड़े ट्रेलर से टकराई बस,16 यात्री घायल, 11 लोगों को लगी गंभीर चोट, घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

बिलासपुर। बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे में आज सुबह एक यात्री बस खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 16 यात्री घायल हुए है। इनमें 11 यात्रियों को गंभीर चोट लगी है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। सुबह साढ़े 5 बजे दर्री पारा के पास ये घटना हुई।

जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे एक ट्रेलर खड़ी थी। तभी बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस ट्रेलर में जा घुसी। हादसे के वक्त 25 से ज्यादा यात्री सवार थे। बताया जा रहा है सुबह कोहरे के कारण कम दृश्यता के चलते सामने खड़ी गाड़ी दिखी नहीं और हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 11 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

हादसे की जानकारी मिलते ही रतनपुर तहसीलदार शिल्पा भगत और रतनपुर थाना प्रभारी भी तत्काल घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और कम दृश्यता बताया जा रहा है।

खबर शेयर करें: