शीतकालीन सत्र से पहले बंद कमरे में बड़ी बैठक! डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में क्या तय हुआ?

छत्तीसगढ़ December 14, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
शीतकालीन सत्र से पहले बंद कमरे में बड़ी बैठक! डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में क्या तय हुआ?

शीतकालीन सत्र से पहले बंद कमरे में बड़ी बैठक! डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में क्या तय हुआ?

रायपुर।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक इसलिए भी खास मानी जा रही है, क्योंकि इसके तुरंत बाद शीतकालीन सत्र की शुरुआत होने जा रही है।

इस बंद कमरे की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही, चर्चा का समय और संभावित हंगामे वाले मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

⚠️ सत्र से पहले क्यों अहम मानी जा रही है यह बैठक?

दरअसल, आज से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र को लेकर पहले ही सियासी तापमान चढ़ा हुआ है। नवा रायपुर में बने नए विधानसभा भवन में यह पहला सत्र है, जो 17 दिसंबर तक चार दिन चलेगा।

📌 पहले दिन ही बदला-बदला रहेगा सदन का नजारा

  • पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा होगी

  • इस चर्चा में केवल भाजपा विधायक शामिल होंगे

  • कांग्रेस विधायकों ने पहले दिन के सत्र का बहिष्कार कर दिया है

  • बहिष्कार के चलते प्रश्नकाल नहीं होगा

🔥 दूसरे दिन से हंगामे के पूरे आसार

15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक सदन में—

  • लॉ एंड ऑर्डर

  • धान

  • बिजली

  • जमीन दर

जैसे मुद्दों पर तीखी बहस और हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं। विपक्ष इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है।

खबर शेयर करें: