छत्तीसगढ़

 CG: तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होक पलटी: नौ लोग थे सवार, 1 की हुई मौत, घायलों का इलाज जारी

 

  जांजगीर-चांपा। चांपा रेल्वे स्टेशन से 9 सवारी लेकर जा रही तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर ग्राम करनौद में सड़क के किनारे जा पलटी। हादसे में सभी यात्रियों को चोट आई है। वहीं, एक व्यक्ति की मौत हुई है। घायलों का बम्हनीडीह स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार, रविवार की सुबह करीबन 5 बजे चांपा रेलवे स्टेशन से ऑटो चालक ने अपनी ऑटो में क्षमता से ज्यादा 9 सवारीयों को लेकर निकला था। ऑटो की रफ्तार तेज होने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और ग्राम करनौद में सड़क के किनारे जा पलटी, जिससे ऑटो में सवार सभी यात्री सड़क पर जा गिरे।
राहगीरों ने घटना को देखा और स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा गया। जिसमें एक व्यक्ति को डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। जिसकी पहचान घासी राम खूंटे 45 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं, घायलों का उपचार किया गया।

मृतक घासीराम खूंटे की पत्नी ने बताया कि वे हैदराबाद में रहकर रोजी मजदूरी का काम करते हैं। आज सुबह चांपा रेलवे स्टेशन से अपने गांव कुरदा जाने के लिए ऑटो में बैठे थे। तब जाते समय ऑटो पलट गई। हादसे में पति की जान चली गई।

एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि घायल घासी राम खूंटे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बिर्रा थाने में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button