रायगढ़

Raigarh news: RPF जवान ने हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर की हत्या, एक के बाद सिर पर की 4 राउंड फायरिंग, मचा हड़कंप 

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. आरपीएफ जवान ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक की हत्या कर (Raigarh Head Constable Murder) दी. आरपीएफ जवान ने प्रधान आरक्षक पर गोली चला दी. गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गयी.

प्रधान आरक्षक की गोली मारकर हत्या

मामला आज बुधवार सुबह करीब 4 बजे का है. मृतक की पहचान प्रधान आरक्षक पीके मिश्रा के रूप में हुई है. जबकि जिस जवान ने गोली मारी है उसका नाम के एस लादेर बताया जा रहा है. वह आरपीएफ जवान है. बुधवार की सुबह दोनों ड्यूटी पर थे.

कनपटी पर चलाई गोली

इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद आरपीएफ जवान के एस लादेर ने हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा पर गोली चला दी. कनपटी पर गन रख कर एक के बाद एक चार राउंड फायरिंग की. जिससे पीके मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई.

जांच में जुटी पुलिस



















इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले की जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में पता चला है आपसी विवाद में यह वारदात हुई है. हालांकि जांच के बाद ही वजह स्पष्ट हो पायेगी.

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद की असली वजह क्या थी और क्या पहले भी कोई शिकायत दर्ज हुई थी।

 

रेलवे क्षेत्र में दहशत

घटना के बाद रेलवे परिसर और आरपीएफ पोस्ट में दहशत का माहौल है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button