छत्तीसगढ़

CG News: खेत पर रखवाली कर रहे बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, मौके पर हुई मौत, वन विभाग ने दी सहायता राशि

 

बलौदा बाजार। बारनवापारा वन क्षेत्र में हाथियों के दल का आतंक आम हो गया है. इस बीच, गांव हरदी में 68 वर्षीय बुजुर्ग कनकुराम खेत की रखवाली के दौरान हाथी के हमले का शिकार हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वन मंडल के अनुसार, क्षेत्र में 28 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिनमें से कुछ अपने समूह से बिछड़ जाते हैं और गुस्से में आकर हमला कर देते हैं.

 

वन विभाग ने दी सहायता राशि
घटना की सूचना मिलते ही बलौदा बाजार वन मंडल के अधिकारी ने तुरंत संज्ञान लिया. मृतक के परिवार को तत्काल 25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई. इसके साथ ही वन विभाग ने घटना की विस्तृत जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया.

वन विभाग ने यह भी बताया कि क्षेत्र में हाथियों के दल के विचरण को लेकर समय-समय पर मुनादी की जाती है, लेकिन इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में चूक कहां हुई, इसकी जांच की जाएगी.











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button