छत्तीसगढ़

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद वाटिका में दी श्रद्धांजलि, पुलिस स्मृति दिवस पर अमर जवानों को किया नमन

अमर जवान स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया


रायपुर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित शहीद वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने अमर जवान स्तंभ पर पुष्पांजलि रखकर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान का स्मरण किया और उनके परिजनों के प्रति सम्मान तथा कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी ने मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके साहस व त्याग को सलाम किया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button