Raigarh: भारतमाला सड़क पर मौत बनकर दौड़ा भारी वाहन, 7 बैलों को रौंदा, 5 की मौके पर मौत, ग्रामीणों में आक्रोश 

रायगढ़ May 31, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: भारतमाला सड़क पर मौत बनकर दौड़ा भारी वाहन, 7 बैलों को रौंदा, 5 की मौके पर मौत, ग्रामीणों में आक्रोश 

Raigarh: भारतमाला सड़क पर मौत बनकर दौड़ा भारी वाहन, 7 बैलों को रौंदा, 5 की मौके पर मौत, ग्रामीणों में आक्रोश 

 

रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र में भारतमाला सड़क पर शनिवार 30मई को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। रैरुमा से आगे काजूबाड़ी के पास तेज रफ्तार से गुजर रहे एक भारी वाहन ने सड़क पर मौजूद बैलों के झुंड को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि पांच बैलों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बैल गंभीर रूप से घायल हो गए।

 हादसे की चपेट में आई एर्टिगा कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के दौरान एक एर्टिगा कार भी प्रभावित हुई। टक्कर के कारण कार को नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

ग्रामीणों ने जताया रोष
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। बैलों की मौत से लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि भारतमाला सड़क पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन होता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

कार्रवाई और सुरक्षा उपायों की मांग
स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सड़क पर वाहनों की गति नियंत्रित करने, चेतावनी संकेतक लगाने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की भी मांग प्रशासन से की गई है।

 जांच में जुटे जिम्मेदार अधिकारी
घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। घायल बैलों के उपचार की व्यवस्था की जा रही है, जबकि दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान की प्रयास जारी हैं।

खबर शेयर करें: