छत्तीसगढ़

पत्थलगांव:जादुई कलश’ का जाल! 2 करोड़ की ठगी का चौथा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

— करोड़पति बनने के सपने दिखाकर ठगे लोग, ठगी का तार तीन जिलों में फैला

‘जादुई कलश’ का जाल! 2 करोड़ की ठगी का चौथा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
— करोड़पति बनने के सपने दिखाकर ठगे लोग, ठगी का तार तीन जिलों में फैला

पत्थलगांव। चमत्कारी ‘जादुई कलश’ का सपना दिखाकर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का एक और सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। जशपुर पुलिस की एसआईटी ने सूरजपुर जिले से आरोपी अरविंद राठौर को गिरफ्तार किया है। यह इस हाई-प्रोफाइल ठगी केस में चौथी गिरफ्तारी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि 7 सितंबर को पत्थलगांव की निवासी अमृता बाई ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में आरोपियों तुरेन्द्र उर्फ़ मनीष दिव्य, राजेंद्र दिव्य, प्रकाश धृतलहरे और उपेंद्र सारथी ने उन्हें “जादुई कलश” की कहानी सुनाकर झांसे में लिया। आरोपियों ने दावा किया कि कोरबा के मड़वारानी शक्तिपीठ में मिला एक कलश करोड़ों की कीमत का है और उसे विदेश में बेचने पर 1 से 5 करोड़ तक का लाभ मिलेगा।

‘कंपनी से जुड़ने’ के नाम पर ठगों ने पंजीयन और केवाईसी शुल्क के रूप में पहले ₹2,500 और बाद में ₹25,000 से ₹70,000 तक वसूले। वर्षों बीत जाने के बाद भी जब कोई लाभ नहीं मिला, तो पीड़िता ने ठगी का पर्दाफाश कर दिया।

जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने जशपुर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में मिलाकर कुल ₹1.90 करोड़ की ठगी की है। टीआई विनीत पांडे के नेतृत्व में गठित एसआईटी अब पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में जुटी है।

अब तक गिरफ्तार आरोपी:









  • तुरेन्द्र उर्फ़ मनीष दिव्य (38), कोरबा

  • राजेंद्र कुमार दिव्य (46), रायपुर

  • प्रकाशचंद्र धृतलहरे (40), जशपुर

  • उपेंद्र कुमार (56), सरगुजा

  • अरविंद राठौर, सूरजपुर (नई गिरफ्तारी)

👉 ‘जादुई कलश’ से करोड़ों उड़ाने वाले ठगों का राज खुलते ही पुलिस अलर्ट — अब तलाश मास्टरमाइंड की!



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button