छत्तीसगढ़
कलेक्टर-वनमण्डलाधिकारी कॉन्फ्रेंस शुरू: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कर रहे हैं वन विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर एवं वनमण्डलाधिकारी (DFO) कॉन्फ्रेंस का आयोजन शुरू हो गया है। इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री वन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर रहे हैं।
बैठक में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, और प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही श्रीनिवास राव सहित राज्य के सभी कलेक्टर और वनमण्डलाधिकारी (DFO) उपस्थित हैं।
माना जा रहा है कि इस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से वन संरक्षण, वनोपज संग्रहण, हाथी प्रबंधन, वन अधिकार अधिनियम (FRA) के दावों का निराकरण और वन राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी, साथ ही संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






