छत्तीसगढ़

रायपुर में धर्मांतरण का अड्डा बेनकाब! बजरंग दल का छापा, पुलिस के सामने मचा हड़कंप — हिरासत में कई लोग

सरस्वती नगर में दो पक्षों में जमकर मारपीट, थाने के भीतर हुई हाथापाई — कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

रायपुर। राजधानी रायपुर में धर्मांतरण के अड्डे का पर्दाफाश होने से हड़कंप मच गया है। बजरंग दल की टीम ने छापा मारकर कई लोगों को रंगेहाथ पकड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यह घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुरबेड़ा इलाके की बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों में भारी विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि थाने के भीतर ही एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष की जमकर पिटाई कर दी, और यह सब कुछ पुलिस के सामने हुआ

बताया जा रहा है कि बजरंग दल की टीम को इलाके में धर्मांतरण की गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया, और अब उनसे पूछताछ जारी है।

यह पहली बार नहीं है जब राजधानी रायपुर में धर्मांतरण को लेकर तनावपूर्ण माहौल बना हो। इससे पहले पुरानी बस्ती और खमतराई क्षेत्रों में भी इसी तरह के बवाल हो चुके हैं।

शहर में बढ़ते ऐसे मामलों ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन के लिए अब चुनौती यह है कि धर्मांतरण और हिंसा की घटनाओं पर काबू कैसे पाया जाए।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button