छत्तीसगढ़

CG BREAKING: “ऑपरेशन साइबर शील्ड” में बड़ा खुलासा! रायपुर में 11 साइबर ठग गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़

सोशल मीडिया पर 262 फर्जी आईडी से मैट्रिमोनी फ्रॉड, 50 लाख से अधिक फॉलोवर्स वाले गिरोह का साइबर पुलिस ने किया पर्दाफाश; 36 मोबाइल और डिजिटल उपकरण जब्त।

रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस ने “ऑपरेशन साइबर शील्ड” के तहत एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया। यह गिरोह इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसी प्लेटफॉर्म पर 262 फर्जी आईडी बनाकर देशभर में हजारों लोगों से मैट्रिमोनी फ्रॉड के नाम पर करोड़ों की ठगी करता था। इस नेटवर्क के फॉलोवर्स की संख्या 50 लाख से अधिक थी।

पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 36 मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, सिम कार्ड, ATM कार्ड और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। यह कार्रवाई रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देशन में की गई।

साइबर फ्रॉड का तरीका

जांच में पता चला कि आरोपी झारखंड के जमशेदपुर और बिलासपुर के सरकंडा में फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। वे महिलाओं की फर्जी प्रोफाइल बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते और फिर विवाह के इच्छुक लोगों को झूठे बायोडाटा, पता और फोन नंबर भेजकर भरोसा जीतते थे। इसके बाद विभिन्न बहानों से रकम वसूल करते और इसे म्यूल बैंक अकाउंट्स के जरिए अलग-अलग राज्यों में ट्रांसफर करते।

जांच की शुरुआत

IG अमरेश मिश्रा के निर्देश पर साइबर क्राइम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक खातों की जांच शुरू हुई। HDFC बैंक में 79 फर्जी खातों के खिलाफ थाना डी.डी. नगर रायपुर में अपराध क्रमांक 424/25 दर्ज किया गया। डिजिटल साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शन के विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ कि गिरोह ने सैकड़ों पीड़ितों से ठगी की थी।

दो राज्यों में रेड

  • जमशेदपुर, झारखंड: 3 आरोपी गिरफ्तार

  • बिलासपुर, छत्तीसगढ़: 8 आरोपी गिरफ्तार









गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

1️⃣ शुभम दास (जमशेदपुर)
2️⃣ लक्ष्मण गोप (जमशेदपुर)
3️⃣ असित पातर (जमशेदपुर)
4️⃣ सूरज कुमार पटेल (बिलासपुर)
5️⃣ सुखसागर कैवर्त (बिलासपुर)
6️⃣ मानसु डाहिरे (बिलासपुर)
7️⃣ अनिकेत कुलदीप (सरकंडा, बिलासपुर)
8️⃣ करण पुष्पकार (बिलासपुर)
9️⃣ रमाकांत गंधर्व (कबीरधाम)
🔟 सिराज खान (बिलासपुर)
1️⃣1️⃣ त्रियंबक कुमार भास्कर (बिलासपुर)

पुलिस की कार्रवाई और संदेश

IG अमरेश मिश्रा ने कहा कि “साइबर अपराधों में संलिप्त सभी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाएगी। नागरिक सोशल मीडिया पर अनजान आईडी से संपर्क करने से पहले सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”

साइबर थाना रायपुर ने बताया कि गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश और तकनीकी जांच अभी जारी है। रायपुर पुलिस का यह अभियान प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसने पूरे नेटवर्क को उजागर कर साइबर सुरक्षा में नई मिसाल कायम की है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button