छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई की तैयारी, अगले कुछ दिन हल्की बारिश के आसार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ से विदा लेने की ओर है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी शुरू होने के आसार हैं। हालांकि, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में अभी भी हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की वापसी रेखा फिलहाल रक्सौल, वाराणसी, जबलपुर होते हुए महाराष्ट्र के अकोला और अलीबाग तक पहुंच चुकी है। उत्तरी तटीय तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो अगले दिनों में मौसम को प्रभावित करेगा।
अगले दिनों का पूर्वानुमान
प्रदेश में 2-3 दिनों तक कुछ जगहों पर मेघगर्जन और बिजली गिरने की आशंका। एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। इसके बाद भी कुछ इलाकों में फुहारें और हल्की वर्षा संभव।

रायपुर का मौसम
राजधानी में 11 अक्टूबर को आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के करीब रह सकता है।

बीते 24 घंटे का मौसम
पिछले एक दिन में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज़्यादा वर्षा भिलाई (दुर्ग) में 58.6 मिमी हुई। दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button