छत्तीसगढ़

CG NEWS: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, NH-53 पर पलटी स्विफ्ट कार, 2 गंभीर रूप से घायल

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला और बच्ची भी शामिल है. हादसा नेशनल हाईवे (NH-53) मंगलवार-बुधवार रात हुआ है. यह कार महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से झारखंड के धनबाद जिला जा रही थी, जो राष्ट्रीय राजमार्ग  पर महासमुंद में पिथौरा थाना क्षेत्र में जामपाली के पास पलट गई.

हादसे में दो लोग गंभीर रूप में घायल हो गए हैं, जिन्हें पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था. फिर प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया. हादसा तब हुआ जब, कार चालक ने मवेशी को बचाने का प्रयास किया था. इससे कार अनियंत्रित हो गई.

ये हैं मृतक
कार सवार शमा खान (32), जरीन खान (9) और आतीश खान (19) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, अफरोज खान और सिबू खान गंभीर रूप से घायल हो गए. कार सवार लोग धनबाद के रहने वाले थे, जो किसी काम से चंद्रपुर आए थे और फिर घर लौट रहे थे.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button