दिल्ली में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को मिला राष्ट्रीय सम्मान — सीएम रेखा गुप्ता और मिजोरम राज्यपाल जनरल वी.के. सिंह ने किया सम्मानित
‘माई होम इंडिया’ के 8वें नार्थ ईस्ट स्टूडेंट्स फेस्टिवल में घर वापसी अभियान के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित 8वें नार्थ ईस्ट स्टूडेंट्स फेस्टिवल (NetFest 2025) के दौरान भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
यह भव्य आयोजन “संस्कृति से जलवायु तक: युवा जनादेश” थीम पर आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति, संगीत और परंपराओं को पूरे देश के युवाओं के साथ जोड़कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाना था। इस कार्यक्रम का आयोजन “माई होम इंडिया” संस्था द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में मिजोरम के राज्यपाल एवं पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील देवधर सहित देशभर से आए कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। इन्हीं के करकमलों द्वारा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए केंद्रीय मंत्री, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद, समाजसेवी, व्यवसायी और मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियाँ भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उत्तर-पूर्व के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को सजीव कर दिया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा—
“यह सम्मान केवल मेरा व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं, समाजबंधुओं और जनजातीय भाइयों-बहनों का है जो घर वापसी के इस पावन अभियान में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। यह सम्मान जनजातीय समाज की अपनी जड़ों की ओर लौटने की आस्था और विश्वास का प्रतीक है।”
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों को “अष्टलक्ष्मी” का प्रतीक बताया है — असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम — जो भारत की सांस्कृतिक और आर्थिक विविधता के आठ चमकते प्रतीक हैं।
जूदेव ने कहा कि इस सम्मान से उन्हें और अधिक प्रेरणा मिली है कि वे अपने जीवन को राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा में और भी दृढ़ संकल्प के साथ समर्पित करें।
माई होम इंडिया द्वारा आयोजित यह सम्मेलन पूर्वोत्तर भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






