Raigarh News: रायगढ़ में सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

रायगढ़ September 7, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Raigarh News: रायगढ़ में सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

रायगढ़: रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोंडेकेल में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 श्याम सिंह ठाकुर की जान चली गई।

यह घटना सोमवार की रात करीब सवा 8 बजे हुई, जब श्याम सिंह ठाकुर पुसौर स्थित अपने घर लौट रहे थे। जब वे छिंच मेन रोड पर आरा मिल के पास पहुंचे, तो एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें लापरवाही से टक्कर मार दी।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल श्याम सिंह को तुरंत पुसौर सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक के भाई विक्रम सिंह ठाकुर ने पुसौर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश कर रही है।

खबर शेयर करें: