नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित हुईं रेणु गोयल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कर कमलों से मिला सम्मान
नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित हुईं रेणु गोयल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कर कमलों से मिला सम्मान
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने नारी शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन विगत 30 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, चिकित्सा महाविद्यालय, जेल रोड, रायपुर में किया। जिसके अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसके अंतर्गत रायगढ़ की श्रीमती रेणु गोयल को सामाजिक जन सेवा कार्य के साथ – साथ समाज के लोगों को आध्यात्म के पथ में जोड़ कर सही दिशा मार्गदर्शन करने के लिए नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह गरिमामय सम्मान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कर कमलों से दिया गया। वहीं श्रीमती रेणु गोयल ने इस सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया। वहीं इस गरिमामयी समारोह आयोजन के मुख्य अतिथि विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन, अध्यक्षता डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़, तोखन साहू, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री, रामविचार नेताम, मंत्री, छ.ग. शासन श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री, छ.ग. शासन गजेंद्र यादव, मंत्री, छ.ग. शासन, राजेश अग्रवाल राज्य सभा सांसद, अति विशिष्ट अतिथि अरुण साव, उपमुख्यमंत्री छ.ग. शासन, केदार कश्यप मंत्री, छ.ग. शासन,लखन लाल देवांगन, मंत्री, छ.ग. शासन, दयालदास बघेल मंत्री, छ.ग. शासन, टंक राम वर्मा मंत्री, छ.ग.शासन,बृजमोहन अग्रवाल सांसद, रायपुर लोकसभा, श्रीमती रुपकुमारी चौधरी सांसद, महासमुंद लोकसभा, राजेश मूणत विधायक, रायपुर पश्चिम, मोतीलाल साहू,विधायक, रायपुर ग्रामीण, विशिष्ट अतिथि पुरन्दर मिश्रा,विधायक, रायपुर उत्तर मीनल चौबे महापौर, न.पा.नि. रायपुर, विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री छ.ग. शासन, ओ.पी. चौधरी वित्त मंत्री, छ.ग. शासन, श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री, छ.ग. शासन, खुशवंत साहेब मंत्री, छ.ग. शासन, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा राज्य सभा सांसद, सुनील सोनी विधायक, रायपुर दक्षिण, डॉ. निरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ साहू संघ व सम्मानीय सांसद गण, विधायक गण, महापौर गण, निगम, आयोग, मंडल, बोर्ड के अध्यक्ष गण सचिव रमेश कुमार साहू छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया श्रीमती प्रियम्बदा सिंह जूदेव सुश्री दीपिका शोरी श्रीमती ओजस्वी मण्डावी, अध्यक्ष डॉ. ममता साहू छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग सहित अनेक विशिष्टगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।