छत्तीसगढ़

CG News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, नाबालिग की मौत और युवक घायल

कोरबा। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के अंडीकछार टिनटिकिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में गौरव पोर्ते (17) की मौके पर मौत हो गई, जबकि विमल उर्रे (19) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एक जॉन्डियर ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद घायल विमल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
 

पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मृतक गौरव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर नल जल योजना के तहत पाइप बिछाने के कार्य में लगा था और पास के गांव से पाइप खाली कर वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

गौरव दसवीं कक्षा का छात्र था, जबकि घायल विमल ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता है। दोनों एक ही गांव और परिवार के थे और गहरे दोस्त थे। वे किसी काम से हरदीबाजार आए थे, जब यह हादसा हुआ। इस घटना से परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button