Raigarh News: जिंदल आशा के विशेष बच्चों द्वारा राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

रायगढ़ June 20, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: जिंदल आशा के विशेष बच्चों द्वारा राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

Raigarh News: जिंदल आशा के विशेष बच्चों द्वारा राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

 

रायगढ़. स्पेशल ओलंपिक्स भारत द्वारा राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 19 जून के बीच गांधीनगर, गुजरात में किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व जिंदल आशा, रायगढ़ के विशेष बच्चों द्वारा किया गया। स्पर्धा में असाधारण प्रदर्शन करते हुए विभु अग्रवाल ने सीनियर कैटेगरी में कांस्य एवं कृष्णा सिदार ने जूनियर कैटेगरी में रजत पदक प्राप्त किया।

जिंदल फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिंदल ने इस उपलब्धि के लिए विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। शालू जिंदल के मार्गदर्शन में जिंदल आशा में सभी विशेष बच्चों को उनकी प्रतिभा के अनुकूल बेहद संवेदनशीलता से प्रशिक्षण देने के साथ ही सतत प्रोत्साहित किया जाता है। परिणामस्वरूप इस केंद्र के बच्चे आज रायगढ़ के साथ ही छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। जिंदल स्टील एंड पॉवर, रायगढ़ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने भी इन विशेष बच्चों को उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी है। सीएसआर प्रभारी देवेंद्र दुबे ने केंद्र में प्रशिक्षण हासिल कर रहे विशेष बच्चों के अभिभावकों का आभार जताया और भविष्य में भी सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने का आग्रह किया। जिंदल आशा प्रभारी डॉ गौरव कपूर ने स्पेशल ओलंपिक्स भारत, छत्तीसगढ़ चैप्टर के एरिया डायरेक्टर डॉ. प्रमोद तिवारी और स्पोर्ट्स डायरेक्टर रवि जैन का निरंतर सहयोग के लिए आभार जताया।

खबर शेयर करें: