ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लायंस क्लब रायगढ़ सिटी एवं दिव्य ऊर्जा की सराहनीय पहल, 300 खिलाडियों का उत्साहवर्धन अधिकारियों एवं निर्णायकों का सम्मान पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

रायगढ़ September 29, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लायंस क्लब रायगढ़ सिटी एवं दिव्य ऊर्जा की सराहनीय पहल, 300 खिलाडियों का उत्साहवर्धन अधिकारियों एवं निर्णायकों का सम्मान पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लायंस क्लब रायगढ़ सिटी एवं दिव्य ऊर्जा की सराहनीय पहल, 300 खिलाडियों का उत्साहवर्धन अधिकारियों एवं निर्णायकों का सम्मान पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

रायगढ़। समाज सेवा में अग्रणी लायंस क्लब रायगढ़ सिटी एवं लायंस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा सदैव सेवा, सहयोग एवं सम्मान के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं
राज्य स्तरीय इस विशाल प्रतियोगिता में– पूरे छत्तीसगढ़ से लगभग 300 खिलाड़ियों तथा 60 प्रशिक्षकों, अधिकारियों एवं निर्णायकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने तथा खेल जगत से जुड़े लोगों के सम्मान के उद्देश्य से लायंस क्लबों द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।
लायंस क्लब सदैव युवा वर्ग— को आगे बढ़ाने, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा प्रतिभाओं को उचित मंच एवं सम्मान दिलाने के लिए अपना योगदान देता रहा है। इस आयोजन के माध्यम से भी दोनों क्लबों ने सेवा एवं सम्मान की इसी भावना को आगे बढ़ाया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में– मुख्य अतिथि एसएसपी श्री शशिमोहन जी की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मेडल द्वारा सम्मानित किया गया विजयताओ और उपविजेताओं का सम्मान ट्राफी द्वारा किया गया सभी निर्णायक गणों और ऑफिसर्स को भी सम्मानित किया गया l
समाज सेवा के प्रति समर्पण के साथ आयोजित इस पहल से रायगढ़ में दोनो लायंस क्लबों की सकारात्मक सामाजिक पहचान को और मजबूती मिली है।
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-
कार्यक्रम के समापन अवसर पर लायंस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा की ओर से लायन दीपा चौहान द्वारा “पॉलीथीन हटाओ, देश बचाओ” अभियान के अंतर्गत मुख्य अतिथि एसएसपी श्री शशिमोहन जी एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा कपड़े के थैलों का विमोचन कर पर्यावरण संरक्षण एवं पॉलीथीन के उपयोग को कम करने का संदेश दिया गया।

रायगढ़ सिटी की भूमिका— लायंस क्लब रायगढ़ सिटी की ओर से अध्यक्ष लायन अरुण गोयल, सचिव लायन सुशील अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष श्री एम.एल. गुप्ता ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया। पूर्व अध्यक्ष लायन रामनिवास मोड़ा ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सहयोग किया।

लायंस क्लब ऊर्जा की जिम्मेदारी— लायंस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा की ओर से अध्यक्ष लायन अनीता कपूर, सचिव लायन मीरा पासवान, कोषाध्यक्ष लायन रश्मि यादव एवं संयुक्त सचिव लायन दीपा चौहान ने बाहर से आए अधिकारियों एवं निर्णायकों के सम्मान की जिम्मेदारी निभाई।
चेयर पर्सन लायन मनीषा वर्मा के द्वारा चैम्पियन अवार्ड ,विजेता और उपविजेता अवार्ड खिलाडियों को भेंट किए गए l
लायन रीता श्रीवास्तव ने भी आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।

तात्पाश्चात आयोजकों ने किया सम्मान— प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ताइक्वांडो संगठन की ओर से दोनों लायंस क्लबों के पदाधिकारियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने क्लबों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया

खबर शेयर करें: