छत्तीसगढ़

CG News: परीक्षार्थियों को लेकर जा रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवती की मौत, तीन लोग घायल

जगदलपुर। कोंटा थाना क्षेत्र के ग्राम दरभगुड़ा में गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को बेहतर उपचार के लिए कोंटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इस वाहन में सवार सभी लोग बीएड की परीक्षा देने के जा रहे थे।

एर्राबोर थाना प्रभारी अविनाश टंडन ने बताया कि दंतेवाड़ा निवासी ड्राइवर गोपाल नाग (25) अपने वाहन में बालूराम साहू (32) निवासी दंतेवाड़ा, डोमन लाल कवर (36) निवासी दंतेवाड़ा, निधि चौधरी (26) निवासी दंतेवाड़ा, त्रिवेणी बघेल (26) शामिल थे। वाहन चला रहे गोपाल सभी को लेकर कोंटा के चल रहे बीएड की परीक्षा दिलाने के लिए ले जा रहा था।

गाड़ी दरभगुड़ा के पास पहुंची थी, तभी मोड़ आने से चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन सड़क से नीचे जा पलटी, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल त्रिवेणी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि अन्य लोगों को किसी भी प्रकार से कोई भी चोट नही आई, घटना की जानकारी लगते ही मृतिका के साथ ही अन्य लोगों के परिवार कोंटा आ पहुँचे, जहां शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button