छत्तीसगढ़रायगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने संध्या नायक को वीडियो कॉल कर दी बधाई, कक्षा 10वीं में किया स्टेट टॉप

महासमुंद. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। हाई स्कूल में तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। जिसमें पहला स्थान संध्या नायक का है। संध्या के अलावा, परी रानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने 99.00 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
संध्या नायक को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर वीडियो कॉल करके बधाई दी। ओपी चौधरी ने संध्या नायक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूरे परिवार को बधाई दी। वहीं, संध्या नायक ने ओपी चौधरी को अपना आइडल मानते हुए कहा कि वह सिविल सर्विसेस की तैयारी करना चाहती हैं। जिस पर चौधरी ने संध्या नायक के घर आकर उन्हें मार्गदर्शन देने का वादा किया है।
बता दें कि संध्या नायक और परी रानी प्रधान महासमुंद जिले से हैं। अंशुल शर्मा मुंगेली जिले से हैं। इन तीनों ने 594 अंक प्राप्त किए हैं। रिया केशरवानी और रानू सिद्धिमयी साहू ने 98.83 फीसदी अंक प्राप्त किए। रितुका प्रधान, दीपांशी बौद्ध और नंदिता देवांगन ने भी 98.83 फीसदी अंक हासिल किए।

छत्तीसगढ़ की 10वीं बोर्ड के टॉप 10 टॉपर
रिया केशरवानी ने 593 अंक (98.83 फीसदी) के साथ कबीरधाम से चौथा स्थान प्राप्त किया। रानू सिद्धिमयी साहू (महासमुंद) और रितुका प्रधान (महासमुंद) ने भी 593 अंक हासिल किए। दीपांशी बौद्ध (रायपुर) और नंदिता देवांगन (मुंगेली) ने भी 98.83 फीसदी अंक प्राप्त किए। कल्पना यादव ने 592 अंक (98.67 फीसदी) के साथ रायपुर से नौवां स्थान प्राप्त किया। साहिल बारेठ ने 591 अंक (98.50 फीसदी) के साथ दुर्ग से दसवां स्थान प्राप्त किया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button