सूरजपुर सड़क हादसे में 2 बच्चों की मौत, डिप्टी सीएम अरुण साव ने जताया दुख

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के पलमा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें 2 बच्चों की मौत हो गया है। वहीं 20 लोगों घायल बताए जा रहे है। जिसमें से 11 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने 2 बच्चों की मौत पर दुख जताया ।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए कहा- सूरजपुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में 2 बच्चों के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। साथ ही 20 लोगों में से 11 लोगों की गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना मिली है। ईश्वर पुण्यात्माओं को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहने संबल प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
सूरजपुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में 2 बच्चों के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
साथ ही 20 लोगों में से 11 लोगों की गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना मिली है।
ईश्वर पुण्यात्माओं को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहने संबल प्रदान करें।
घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की…
— Arun Sao (@ArunSao3) April 23, 2025
दरअसल, सूरजपुर जिले के पलमा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज़ रफ्तार मालवाहक वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और पुल से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक महिला सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके अलावा, अन्य 10 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश जारी है।