Uncategorized

Sakti News: पेट्रोल गाड़ी और कैप्सूल वाहन में हुई आमने-सामने की टक्कर, दोनों चालक हुए गंभीर रूप से घायल

 

सक्ति। सक्ति जिले के ग्राम मालदा के मुख्य मार्ग पर एक पेट्रोल वाहन और कैप्सूल वाहन में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई हैं। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों को गंभीर रूप से चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना हसौद थाना क्षेत्र की है।

जानकारी अनुसार, गुरुवार की रात करीब 10.30 बजे ग्राम मालदा के मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार पेट्रोल वाहन और कैप्सूल वाहन के बीच आमने-सामने टक्कर होने से वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची। पेट्रोल वाहन का चालक केबिन में फंस गया था, जिसे किसी तरह से बाहर निकाला गया। वहीं, कैप्सूल वाहन का चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए जैजैपुर के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पेट्रोल वाहन पेट्रोल डीजल लोड कर रायगढ़ की ओर जा रहा था। इस बीच हसौद की तरह से कैप्सूल वाहन जा रहा था। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित होकर आमने-सामने भिड़ंत हुई है केवल घायल हुए है किसी की मौत नहीं हुई है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button